Move to Jagran APP

भाजयुमो ने की लोकतंत्र की हत्या : युकां

संवाद सहयोगी, धर्मशाला : राजधानी शिमला में वीरवार को युवा मोर्चा व युकां में हुई खूनी झड़प के लिए युव

By Edited By: Published: Sat, 31 Jan 2015 12:09 AM (IST)Updated: Sat, 31 Jan 2015 12:09 AM (IST)
भाजयुमो ने की लोकतंत्र की हत्या : युकां

संवाद सहयोगी, धर्मशाला : राजधानी शिमला में वीरवार को युवा मोर्चा व युकां में हुई खूनी झड़प के लिए युवा कांग्रेस नेताओं ने मोर्चा को जिम्मेवार ठहराया है। युकां के कांगड़ा-चंबा उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, धर्मशाला अध्यक्ष विकास चौधरी, शाहपुर अध्यक्ष मुनीष पटियाल, जवाली अध्यक्ष मनमोहन, नूरपुर सुरम सिंह, जयसिंहपुर के अभिषेक सूद, ज्वालामुखी के नीरज शर्मा सहित अन्यों ने भाजयुमो पर आरोप लगाते हुए कहा कि इनके पदाधिकारियों ने वीरवार को राजधानी में सरेआम गुंडागर्दी करते हुए दिन दिहाड़े युकां पदाधिकारियों पर हमला कर लोकतंत्र की हत्या की है। भाजयुमो के इस कार्य के बाद जिला कांगड़ा के कुछ नेता आधारहीन बयानबाजी कर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। सुनील शर्मा ने कहा युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता शांति पूर्वक शिमला में प्रदर्शन कर रहे थे। जिन पर भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने पथराव शुरू कर दिया। इससे कुछ युकां कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। इस तरह की कार्रवाई कतई सहन नहीं की जाएगी व ईट का जबाव पत्थर से दिया जाएगा। भाजयुमो कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए युवा कांग्रेस के पदाधिकारी प्रदेश मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मिलेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.