प्रियदर्शनी के सम्मान समारोह में मुख्यातिथि होंगे विक्रमादित्य
पालमपुर : प्रियदर्शनी स्कूल 31 जनवरी को अपना 21वां स्थापना दिवस मनाएगा। इस अवसर पर प्रियदर्शनी संस्थ
By Edited By: Published: Sun, 25 Jan 2015 11:19 PM (IST)Updated: Sun, 25 Jan 2015 11:19 PM (IST)
पालमपुर : प्रियदर्शनी स्कूल 31 जनवरी को अपना 21वां स्थापना दिवस मनाएगा। इस अवसर पर प्रियदर्शनी संस्था की ओर से उन सात ऐसे महान व्यक्तियों को प्रियदर्शनी पुरस्कार से नवाजा जाएगा। जिन्होंने चिकित्सा, प्रशासनिक, शैक्षणिक व समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। संस्था के अध्यक्ष राजेश रॉकी ने बताया कि समारोह के मुख्यातिथि प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रमादित्य होंगे। इस दौरान स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। स्कूल के स्थापना दिवस पर विद्यार्थी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें