निफ्ट में कनवर्ज-2014 समारोह कल
संवाद सूत्र, कांगड़ा : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) में तीन दिवसीय कनवर्ज-2014 का 22
संवाद सूत्र, कांगड़ा : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) में तीन दिवसीय कनवर्ज-2014 का 22 दिसंबर को आगाज होने जा रहा है। निफ्ट कांगड़ा में पहली बार आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में निफ्ट के उत्तरी भारत के दो संस्थान भाग लेंगे। इसमें निफ्ट के विद्यार्थी जहां अपने हुनर का जलवा दिखाएंगे। वहीं, खेलकूद के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन के सफल होने पर निफ्ट कांगड़ा में ऐसे आयोजनों का रास्ता खुल जाएगा।
संस्थान के निदेशक एस बाला सिद्धार्था खुद तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। कनवर्ज-2014 में निफ्ट कांगड़ा, दिल्ली व रायबरेली के संस्थानों के विद्यार्थी कांगड़ा का रुख करेंगे। इसमें करीब 170 छात्र-छात्राएं विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। कनवर्ज-2014 में कांगड़ा निफ्ट के विद्यार्थियों की ओर से एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी के माध्यम से संस्थान अपनी अलग छाप छोड़ने की कोशिश में है, ताकि भविष्य में निफ्ट कांगड़ा में कनवर्ज-2014 जैसे दूसरे कार्यक्रम का आयोजन करने का मौका मिले।
कार्यक्रम में प्रदर्शनी के अलावा क्रिकेट, फुटबाल, बास्केटबॉल सहित कई प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। 24 दिसंबर को पारितोषिक वितरण समारोह होगा, इसके बाद कनवर्ज-2014 का समापन होगा। निफ्ट कांगड़ा के निदेशक एस बाला सिद्धार्था ने बताया कि कनवर्ज-2014 की तैयारियां चल रही है और इसका सफल आयोजन किया जाएगा।