कांग्रेस बताए गद्दी समुदाय के कल्याण को क्या किया : कपूर
धर्मशाला : पूर्व परिवहन एवं उद्योगमंत्री किशन कपूर ने कहा कि कांग्रेस ने गद्दी समुदाय को गुमराह को क
धर्मशाला : पूर्व परिवहन एवं उद्योगमंत्री किशन कपूर ने कहा कि कांग्रेस ने गद्दी समुदाय को गुमराह को किया। कांग्रेस बताए कि उन्होंने के कल्याण के लिए क्या किया है? उन्होंने आरोप लगाया कि धूमल की सरकार में इस वर्ग को व्यापक प्रतिनिधित्व देने के कारण इस बार कांग्रेस सरकार की मजबूरी बन गई थी कि उन्होंने मंत्रीमंडल में इस समुदाय को प्रतिनिधित्व दिया है। उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में पहली बार 1998 में जब प्रो. प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व में सरकार बनी, तो पहला गद्दी समुदाय से कैबिनेट मंत्री बनाया गया। उन्होंने कहा कि भरमौर और कागड़ा के गद्दी समुदाय के लोगों के साथ काग्रेस भेदभाव कर रही है और आपस में लड़ा रही है। उन्होंने कहा कि काग्रेस इस मुद्दे पर समुदाय सहित आम लोगों को गुमराह कर रह है।उन्होंने कहा कि गद्दी क्षेत्र और समुदाय का जितना भी विकास हुआ है व केवल भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में ही किया गया।