बुटेल ने बागड़े से की ई-विधान प्रणाली पर चर्चा
संवाद सहयोगी, पालमपुर : प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल ने महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष
संवाद सहयोगी, पालमपुर : प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल ने महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष हरि भाऊ बागड़े से मुंबई में शिष्टाचार भेंट कर ई-विधान प्रणाली पर चर्चा की। बुटेल ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा में स्थापित ई-विधान प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ई-विधान प्रणाली पूरी तरह पर्यावरण मित्र प्रणाली है, इसमें कागज रहित कार्य होने से हर वर्ष हजारों वृक्ष कटने से बचेंगे। वहीं कार्यों के निष्पादन में भी गति प्रदान होगी। बुटेल ने बताया कि ई-विधान प्रणाली को हिमाचल प्रदेश विधानसभा में पिछले सत्र से ही पूरी तरह लागू कर दिया गया है। इस प्रणाली को अपनाने से प्रदेश सरकार को प्रतिवर्ष करोड़ों रुपये की बचत भी होगी। महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष श्रीहरि भाऊ बागड़े ने ई-विधान प्रणाली को समझने और इसकी विस्तृत जानकारी लेने में गहरी रुचि दिखाई। बागड़े ने देश में पहले राज्य के रूप में ई-विधान प्रणाली आरंभ करने के लिए बृज विहारी लाल बुटेल की सराहना करते हुए उन्हें बधाई भी दी।