Move to Jagran APP

मंगोलियन प्रतिनिधियों ने जानी कांगड़ा के किसानों की उपलब्धियां

संवाद सहयोगी, धर्मशाला : राज्य वन निगम उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया ने जिला कागड़ा में कृषि विभाग की ओ

By Edited By: Published: Sat, 22 Nov 2014 11:33 PM (IST)Updated: Sat, 22 Nov 2014 11:33 PM (IST)
मंगोलियन प्रतिनिधियों ने जानी कांगड़ा के किसानों की उपलब्धियां

संवाद सहयोगी, धर्मशाला : राज्य वन निगम उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया ने जिला कागड़ा में कृषि विभाग की ओर से किए गए विकास कायरें की रिपोर्ट प्रस्तुत की। यह रिपोर्ट उन्होंने होटल धौलाधार में मंगोलिया विवि से आई दो सदस्यीय टीम के साथ एक बैठक में रखी। इस अवसर पर चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर और मंगोलियन जीव विज्ञान विवि के प्रतिनिधियों ने कृषि शिक्षा अनुसंधान व प्रसार के विषय में व्यापक चर्चा की। मंगोलियन प्रतिनिधियों को जिला कागड़ा की कृषि संबंधी उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी।

loksabha election banner

इसमें उत्कृष्ट किसानों के बेमौसमी सब्जियों, फल इत्यादि का उत्पादन कर अपनी आर्थिकी सुदृढ़ करने के बारे में जानकारी के अतिरिक्त आ रही कठिनाइयों के बारे में भी अवगत करवाया। मंगोलिया विवि के अध्यक्ष डॉ. टी खैरूगा तथा अंतरराष्ट्रीय मामलों के मुख्य प्रशासक डॉ. सुख तुलग ने किसानों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने आश्वासन दिया कि मार्च, 2015 में कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा, इसमें जिला के उत्कृष्ट किसानों के साथ सीधा संवाद किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.