तीन फीसद पदोन्नति आरक्षण की मांग
नूरपुर : प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह ठाकुर ने कहा कि नवंबर में मुख्यमं
By Edited By: Published: Sun, 26 Oct 2014 01:18 AM (IST)Updated: Sun, 26 Oct 2014 01:18 AM (IST)
नूरपुर : प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह ठाकुर ने कहा कि नवंबर में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक में विकलांग कर्मचारियों को तीन फीसद पदोन्नति आरक्षण देने की मांग को प्रभावशाली ढंग से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायलय में 12 सितंबर को जारी एक आदेश में विकलांगों को सरकारी नौकरियों में जो तीन फीसद भर्ती आरक्षण दिया है, उसे उनकी पदोन्नति में भी लागू किया जाए, ताकि वह राहत पा सकें। उन्होंने कहा कि जेसीसी की बैठक में कर्मचारियों की अन्य मांगों को भी मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें