मंडल भाजपा ने संजय गुलेरिया को किया निष्कासित
जीवन कुमार, कोटला जवाली मंडल भाजपा ने संजय गुलेरिया को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इस प्रस्ताव
जीवन कुमार, कोटला
जवाली मंडल भाजपा ने संजय गुलेरिया को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इस प्रस्ताव को स्वीकृति के लिए जिला भाजपा कार्यकारिणी को भेजा गया है।
शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष रमेश राणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में संजय गुलेरिया को पार्टी विरोधी कार्य करने के कारण पार्टी से निष्कासित करने का फैसला लिया गया। गुलेरिया को इससे पहले मंडल भाजपा ने पार्टी हित में कार्य न करने पर नोटिस भी भेजा था, जिसका उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। गुलेरिया को ग्रामीण केंद्र कथोली का पन्ना प्रमुख बनाया गया था, लेकिन आरोप है कि उन्होंने इस दायित्व को ठीक ढंग से नहीं निभाया और जवाब दिया कि उनके पास ऐसे कामों के लिए समय नहीं है।
रमेश राणा ने कहा कि गुलेरिया की लोकसभा चुनाव के चलते पार्टी में वापसी की गई थी, लेकिन पार्टी हित में कार्य न करने पर उन्हें पार्टी से निष्कासित किया गया है।
संगठनात्मक जिला नूरपुर के अध्यक्ष ठाकुर अर्जुन सिंह ने कहा कि उन्हे इस बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन मंडल ने संजय गुलेरिया को नोटिस भेजा था, जिसकी प्रति उनके पास है।
कौन हैं संजय गुलेरिया
धूमल सरकार के समय संजय गुलेरिया को भाजपा प्रदेश ओद्यौगिक प्रकोष्ठ का संयोजक मनोनीत किया था। उसके बाद विधानसभा चुनाव में पार्टी से टिकट न मिलने पर गुलेरिया ने आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा। हाल ही के लोकसभा चुनाव में शाता कुमार ने रुष्ट कार्यकर्ताओं को मनाकर पार्टी में वापस लिया, जिससे संजय गुलेरिया भी शमिल थे।