Move to Jagran APP

पालमपुर महिला मोर्चा का होगा बड़ा कार्यक्रम : विनय

By Edited By: Published: Sat, 20 Sep 2014 01:00 AM (IST)Updated: Sat, 20 Sep 2014 01:00 AM (IST)
पालमपुर महिला मोर्चा का होगा बड़ा कार्यक्रम : विनय

संवाद सहयोगी, पालमपुर : जिला भाजपा महिला मोर्चा की बैठक शुक्रवार को जिला पालमपुर भाजपा अध्यक्ष विनय शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में महिला मोर्चा की मजबूती पर विचार-विमर्श किया गया। विनय शर्मा ने कहा कि पालमपुर जिला महिला मोर्चा अपनी जिम्मेवारी अच्छी तरह से निभा रहा है। हाल के लोकसभा चुनावों में भाजपा सांसद शांता कुमार को मिली जीत में महिला मोर्चा योगदान सराहनीय रहा है। उन्होंने महिला मोर्चा में नए सदस्य जोड़ने के प्रयास पर बल दिया। संगठन की मजबूती के लिए महिला मोर्चा को हर माह बैठक करने का सुझाव दिया। विनय शर्मा ने महिला मोर्चा का एक बड़ा कार्यकम करने कीे बात भी कही, इसमें भाजपा सांसद एवं वरिष्ठ नेता शांता कुमार को बतौर मुख्यअतिथि बुलाया जाएगा। जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनिया बंटा ने पेश आ रही विभिन्न समस्याओं को जिला अध्यक्ष के समक्ष रखा तथा मोर्चा की गतिविधियों की जानकारी दी। इस मौके पर सुदेश राणा, बीना श्रीवास्तव, अनीता शर्मा, उषा राणा, रागिनी, शोभा पुरी, अनुराधा शर्मा, सुमन, मोनिका कपूर, सीता देवी, किरण धीमान, कांता ठाकुर, पवना देवी, अंजना कटोच, सुनीता, सुमन लता तथा अन्य महिला मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.