भाषण प्रतियोगिता में कार्तिक प्रथम
By Edited By: Published: Tue, 16 Sep 2014 01:31 AM (IST)Updated: Tue, 16 Sep 2014 01:31 AM (IST)
संवाद सूत्र, कांगड़ा : इंजीनियर दिवस पर सोमवार को कांगड़ा बहुतकनीकी संस्थान में महान इंजीनियर सर मोक्षगुंधम विसवसवार्या को स्मरण किया गया। मुख्य अभियंता प्रदेश लोक निर्माण विभाग कांगड़ा जोन धर्मशाला ई वीके अवस्थी, ई एके अबरोल व ई विकास सूद द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सर मोक्षगुंधम विसवसवार्या पर पोट्रेट प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता में कार्तिक ने प्रथम, साहिल मिश्रा ने दूसरा व अक्षिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में अमित प्रथम, अर्पा शर्मा द्वितीय व सरयू महाजन तृतीय रही। इस दौरान ई अनिल सूद, ई रणजीत कटोच, ई पवन चंदेल, वरुण गुप्ता, हरि सिंह ठाकुर, अशोक वर्मा व अन्य उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें