Move to Jagran APP

महिलाएं पंचायती राज चुनाव में निभाएंगी अहम भूमिका : गायत्री

By Edited By: Published: Tue, 26 Aug 2014 03:18 AM (IST)Updated: Tue, 26 Aug 2014 12:09 AM (IST)
महिलाएं पंचायती राज चुनाव में निभाएंगी अहम भूमिका : गायत्री

जागरण संवाददाता, पालमपुर : हिमाचल प्रदेश गद्दी यूनियन की महिला इकाई ने आगामी पंचायती राज चुनावों में अपनी अहम भूमिका निभाने के लिए पालमपुर के जिया में रणनीति बनाई। प्रदेश अध्यक्ष गायत्री कपूर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सभी महिलाओं को एकजुट होने और अपनी मांगों व अधिकारियों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। बैठक की जानकारी प्रदेश महासचिव पूनम भट्ट ने दी। गायत्री कपूर ने कहा कि कागड़ा में पंचायती राज में आरक्षण को लेकर हिमाचल प्रदेश वूल फैडरेशन के पूर्व चेयरमैन एवं गद्दी नेता त्रिलोक कपूर ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। जिस पर कोर्ट ने भी कड़ा संज्ञान लिया है। इसके चलते आने वाले पंचायती राज चुनाव मे एससी, ओबीसी की तरह एसटी को भी आरक्षण मिलने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। महासचिव पूनम भट्ट ने बताया कि पालमपुर महिला विंग भी शीघ्र गठन कर लिया जाएगा। इस मौके पर महिला विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष रेशमा देवी, कोषाध्यक्ष श्रीमति सुमित्रा कपूर, कागड़ा जिला अध्यक्षा नरेशा, जिला अध्यक्ष मुंशी राम नूरपुर जिला अध्यक्ष राकेश कौशल, यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मदन भरमौरी सहित कई गणमान्य जनजातीय लोगों ने विशेष रूप से भाग लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.