Move to Jagran APP

भाजपा के पास नहीं कोई मुद्दा : सुखविंदर

By Edited By: Published: Tue, 22 Apr 2014 07:52 PM (IST)Updated: Tue, 22 Apr 2014 07:52 PM (IST)
भाजपा के पास नहीं कोई मुद्दा : सुखविंदर

फतेहपुर/जवाली (कांगड़ा) : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि भाजपा के पास विकास नाम का मुद्दा नहीं है। वह मंगलवार को फतेहपुर व जवाली में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा विकास में विश्वास रखती है। कांग्रेस जनता से विकास के नाम पर समर्थन मांग रही है। कांग्रेस ने क्षेत्रवाद, जातिवाद व धर्म के नाम पर राजनीति न कर विकास को तरजीह दी है। विकास के साथ देश में एकता व अखंडता कायम रखने के लिए धर्म निरपेक्ष व स्थिर सरकार की जरूरत है और इसे केवल कांग्रेस ही दे सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह कांग्रेस प्रत्याशी चंद्र कुमार की जीत सुनिश्चित करने के लिए ईमानदारी व निष्ठा से अपने-अपने बूथों पर कार्य करें। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष देशराज खट्टा, जिला प्रवक्ता पुनीत मल्ली, जिला मार्केटिंग अध्यक्ष राजेंद्र पठानिया, रणवीर सिंह, संदेश कुमारी, विवेक पधेडिया, हरनाम सलारिया, दिनेश शर्मा, शमशेर कंदोरिया, राजीव गुलेरिया, संजय पठानिया, धर्म सिंह, मलकीत धारीवाल, परमजीत धारीवाल, बिल्लू व कै. हरि सिंह पठानिया सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं, जवाली में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी शाता कुमार से पूछा है कि जब वह मुख्यमंत्री थे या राज्यसभा सासद थे तो कौन सी बड़ी योजना हिमाचल प्रदेश में लाई है। भाजपा को जनता नकार चुकी है और इस चुनाव में भी नकार देगी। भाजपा का विकास से कोई नाता नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया किभाजपा द्वारा सभी टीवी चैनलों को खरीदकर नरेद्र मोदी का प्रचार किया जा रहा है और अपने दम पर वोट मागने की बजाय मोदी के नाम से वोट मागे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चैनलों पर हवा दिखाने से जनता वोट नहीं देती है। इसके लिए विकास दिखाना पड़ता है जो न तो भाजपा ने आज तक करवाया है और न ही आगे करवाएगी। इस मौके पर एनएसयूआइ के राष्ट्रीय महासचिव अमित पठानिया, महिला काग्रेस अध्यक्ष परमजीत धारीवाल, मंडलाध्यक्ष रण सिंह, महासचिव बशीर मोहम्मद, तिलक रपोत्रा, कोषाध्यक्ष सुरेद्र छिदा, सरदार अमर सिंह, युका ब्लॉक अध्यक्ष मनमोहन सिंह, रजीत पठानिया, राजेश टिब्बू, राजेश्वर हैप्पी, अक्षय प्रकाश, रमन भारद्वाज, राकेश चौधरी व अश्विनी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.