पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
संवाद सहयोगी, हमीरपुर : वन मंडल अधिकारी आरसी गोमा ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए पा
संवाद सहयोगी, हमीरपुर : वन मंडल अधिकारी आरसी गोमा ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाने का आह्वान किया है। पौधरोपण में विभाग की ओर से पूरा सहयोग प्रदान किया जाएगा। मुख्यातिथि आरसी गोमा वीरवार को देई दा नौण पंचायत की राजकीय प्राथमिक पाठशाला पन्याला में शुभ प्रभात हेल्थ क्लब हमीरपुर द्वारा आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों में जिले में सरकारी व गैर सरकारी भूमि में भी पौधे लगाए जा रहे हैं। इससे पूर्व डीएफओ के साथ ही क्लब व स्कूल स्टाफ, बच्चों ने परिसर में पौधे रोपे। इसका आगाज डीएफओ आरसी गोमा ने किया। क्लब के अध्यक्ष जेएन शर्मा ने क्लब की योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश बजाज, सचिव आरएल भारद्वाज, भगवान दास शास्त्री, किशोर शर्मा, रविंद्र ठाकुर, पुष्पा शर्मा, पूनम शर्मा, बिमला, राजेंद्र ¨सह, पंचायत प्रधान रंजन शर्मा, स्कूल मुख्यध्यापिका कमल नीना, संतोष, सरोज, वन विभाग की आरओ प्रीति पराशर, बीओ अमरजीत शर्मा, गार्ड जगत राम आदि उपस्थित रहे।