भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ का त्रि केंद्रीय कार्यक्रम शुरू
हमीरपुर : भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ जिला हमीरपुर ने सोमवार को 'त्रि केंद्रीय' कार्यक्रम की शुरुआ
हमीरपुर : भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ जिला हमीरपुर ने सोमवार को 'त्रि केंद्रीय' कार्यक्रम की शुरुआत की। इसका मूल उद्देश्य भाजपा के तीन तीन ग्राम केंद्रों को संयुक्त कर सेवानिवृत्त कर्मचारियों की बैठक करवाना है, ताकि जिले में पार्टी की उपलब्धियों का व्याख्यान बूथ स्तर तक हो सके। कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को हमीरपुर मंडल के गांव लगवान में चमनेड , लंबलू, ब्लोह भाजपा ग्राम केंद्रों के मिलन से भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल ठाकुर ने किया। इस अवसर पर हमीरपुर मंडल अध्यक्ष बलदेव धीमान, वरिष्ठ भाजपा नेता प्यारे लाल शर्मा के अतिरिक्त तीनों केंद्रों के संयोजक और उनकी कार्यकारिणी जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी जिनमे सी एस चंदेल, अजमेल वर्मा, आरसी शर्मा, देश राज शर्मा, जोगेंद्र पटियाल, डॉ. आरसी चागरा, प्रेम शर्मा, एल आर शर्मा, ओम प्रकाश, हंस राज शर्मा, रमेश
धीमान, युद्धवीर पठानिया, रमेल जसवाल, भगवंत पठानिया, हेम राज, राज कुमार, पृथ्वी शर्मा, चढ़त सिंह, रणजीत ठाकुर, सतीश चौधरी और जिला भाजपा मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा शामिल थे। यह जानकारी जिला संयोजक पुरुषोत्तम ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि जिला के पांचों मंडलों में यह कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। इस बीच सेवानिवृत्त एक्सईएन देश राज शर्मा को जिला प्रकोष्ठ की शहरी इकाई का प्रभारी नियुक्त किया गया है।