निरंकारी अनुयायियों ने संवारा अवाहदेवी बाजार
संवाद सहयोगी, अवाहदेवी : निरंकारी बाबा हरदेव ¨सह महाराज के जन्मदिवस पर वीरवार को अवाहदेवी बाजार की स
By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Feb 2017 08:28 PM (IST)Updated: Thu, 23 Feb 2017 08:28 PM (IST)
संवाद सहयोगी, अवाहदेवी : निरंकारी बाबा हरदेव ¨सह महाराज के जन्मदिवस पर वीरवार को अवाहदेवी बाजार की साफ-सफाई की गई। संत निरंकारी मंडल खौदा के साध संगत मुखी महात्मा रूपलाल की अगवाई में करीब 150 अनुयायियों ने भाग लिया। उन्होंने अवाहदेवी बस अड्डे, बाजार की निकासी नालियों, मंदिर परिसर, बाजार में पड़े कूड़े-कर्कट को टिप्पर में एकत्रित कर खड्ड में जाकर नष्ट किया। उन्होंने बाजार कमेटी के प्रधान से अपील की कि यहां पर स्थित शौचालय में किसी कर्मचारी की नियुक्ति की जाए। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को सत्संग का आयोजन किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें