विकास कार्यो के लिए हुडको देगी सहायता
संवाद सहयोगी, हमीरपुर : हुडको संस्था ने हमीरपुर शहर के विकासात्मक कार्यों के लिए विभिन्न विभागों के
संवाद सहयोगी, हमीरपुर : हुडको संस्था ने हमीरपुर शहर के विकासात्मक कार्यों के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों व विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें नगर परिषद की विभिन्न योजनाओं पर मंथन किया गया। विकास कार्यो का प्रांकलन तैयार कर नगर परिषद इन योजनाओं का ह़ुडको से राशि प्राप्त कर सकता है। कार्यशाला में शहर की सीनियर सीटिजन काउंसिल, उपभोक्ता संरक्षण संगठन के कार्यकारिणी सदस्यों ने भी भाग लिया।
हुडकों के चेयर पर्सन एएन गौतम ने बताया कि विकासात्मक कार्यो के लिए यह बेहतर मौका है। इसके चलते शहर के विकासात्मक कार्यो के लिए भी सहायता प्रदान होगी। कार्यशाला में उपस्थित अधिकारियों व पदाधिकारियों को योजनाओं की जानकारी दी।
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि विकासात्मक कार्यों के संबंध में शीघ्र बैठक बुलाई जाएगी। इस संबंध में उनसे चर्चा की जाएगी। नगर परिषद बस अड्डे के बाहर खोखों के निर्माण कार्य को लेकर भी मंथन हुआ। प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत कर इसका एक प्लान भी हुडको को भेजा जाएगा। इस अवसर पर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी विनोद कुमार शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष सलोचना देवी, उपाध्यक्ष दीप कुमार बजाज, नगर परिषद के सहायक अभियंता देव राज शर्मा, कनिष्ठ अभियंता अश्वनी कुमार व अन्य उपस्थित थे।