छात्राओं ने नपं अध्यक्ष से लिया जनसंख्या का ब्योरा
नादौन : राजकीय कन्या आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नादौन की छात्रा मुस्कान, साक्षी, प्रियंका,
By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Sep 2017 11:16 PM (IST)Updated: Wed, 20 Sep 2017 11:16 PM (IST)
नादौन : राजकीय कन्या आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नादौन की छात्रा मुस्कान, साक्षी, प्रियंका, रीतिका, अंकिता, तमन्ना ने नगर पंचायत अध्यक्ष रीना देवी से मुलाकात की और उनसे नादौन की जनसंख्या व घरों की संख्या का ब्यौरा लिया। उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष से पानी की समस्या के बारे में चर्चा की। मुस्कान ने परियोजना स्वच्छ ईधन से उनको अवगत करवाया। साक्षी कुमारी ने बताया कि हम मिट्टी के बर्तनों का प्रयोग कर अपने भोजन को सुरक्षित रख सकते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें