रथयात्रा के बहाने एक-दूसरे पर निशाने
संवाद सहयोगी, जाहू : प्रदेश में चल रही सत्ता परिवर्तन रथयात्रा के दौरान लोगों के मिल रहे समर्थन के क
संवाद सहयोगी, जाहू : प्रदेश में चल रही सत्ता परिवर्तन रथयात्रा के दौरान लोगों के मिल रहे समर्थन के कारण कांग्रेस नेताओं की बेचैनी बढ़ गई है। साढ़े चार साल से कांग्रेसशासन से तंग आकर लोग भाजपा को अपना समर्थन दे रहे हैं। यह बात प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी राज कुमार ने हमीरपुर के जाहू में पत्रकारवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश पार्टी हाईकमान के दिशानिर्देश के तहत प्रदेश में चल रही रथयात्रा सफल हो रही है। रथयात्रा को मिल रहे जनसमर्थन से जाहिर होता है कि जनता कांग्रेस सरकार से तंग आ चुकी है। कांग्रेस नेतृत्व व पार्टी भाजपा की रथयात्रा से घबरा कर रथयात्रा को विफल करार दे रहे हैं। भाजपा नेता ने प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नरेश चौहान पर तंज कसते हुए कहा कि वह कांग्रेस के घटते जनाधार और भाजपा के बढ़ रहे जन समर्थन से बौखला गए हैं। भोरंज विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की भरेड़ी की जनसभा सफल रही है। रथयात्रा के दौरान लोगों का चारों ओर समर्थन मिला है। प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। कांग्रेस के शासन में रोजाना धरने व प्रदर्शन हो रहे हैं। मंडी जिला में वनरक्षक होशियार ¨सह की मौत विभाग और सरकार की कानून व्यवस्था की स्थिति को दर्शाती है। प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में हजारों पद खाली पड़े हैं। मुख्यमंत्री व कैबिनेट मंत्री झूठी घोषणाएं कर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। बेरोजगारों को रोजगार देने में प्रदेश सरकार बुरी विफल रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भोरंज के भरेड़ी में आशा वर्कर्ज की समस्या व मांगों को सहानुभूतिपूर्वक सुना है तथा मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है।