महिला ने निगला जहर, स्थिति नाजुक
संवाद सहयोगी, जलाड़ी : उपमंडल नादौन की पंचायत मझेली में एक 30 वर्षीय महिला ने जहर खाकर जान देने की को
By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Apr 2017 09:19 PM (IST)Updated: Fri, 21 Apr 2017 09:19 PM (IST)
संवाद सहयोगी, जलाड़ी : उपमंडल नादौन की पंचायत मझेली में एक 30 वर्षीय महिला ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की है। गंभीर स्थिति में महिला को नादौन अस्पताल लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर उसे टांडा रेफर कर दिया। महिला के परिजनों ने बताया कि महिला कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान रह रही थी। डॉ. बीएस राणा ने बताया कि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है जिसके चलते उसे आगामी इलाज के लिए टांडा रेफर किया गया है। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें