शिव शक्ति धाम मंदिर टपरे में शिवकथा आज से
टौणी देवी : शिव शक्ति धाम मंदिर टपरे में नवरात्र के उपलक्ष्य में 26 मार्च से शिवकथा अमृत वर्षा ज्ञान
By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Mar 2017 04:29 PM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2017 04:29 PM (IST)
टौणी देवी : शिव शक्ति धाम मंदिर टपरे में नवरात्र के उपलक्ष्य में 26 मार्च से शिवकथा अमृत वर्षा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यज्ञ के पहले दिन श्रीमद्भागवत कथा शुरू होगी। प्रतिदिन शाम को कीर्तन व आरती का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कलश यात्रा भी निकाली जाएगी। यज्ञ के अंतिम दिन पहली अप्रैल को हवन किया जाएगा। आयोजन समिति के सदस्यों में सूबेदार कर्म चंद, मास्टर सीता राम, सुशील, प्रधान रजनीश कुमारी, माता अमरो, जमना, राजो, तिलकराज बहल, कशमीर, काशी राम, मनोज, विनय, विजय शर्मा, संजय, विजय धीमान, जगत राम श्रवण ¨सह, मास्टर रणजीत व पृथ्वी ¨सह ने समस्त क्षेत्रवासियों से धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेने के लिए आग्रह किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें