भाजपा ओबीसी मोर्चा ने घोषित की कार्यकारिणी
भोटा : भारतीय जनता पार्टी मंडल हमीरपुर के ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष चौधरी दलीप कुमार ने अपनी 25 सदस्यी
भोटा : भारतीय जनता पार्टी मंडल हमीरपुर के ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष चौधरी दलीप कुमार ने अपनी 25 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित कर दी है। इसमें सूबेदार मेजर राजकुमार गांव लंबलू व त्रिलोक चंद गांव जटेड़ी को महासचिव बनाया गया है। बक्सी राम गांव ककोण व परस राम गांव टिक्कर को उपाध्यक्ष तथा जोगिंदर सिंह व बलवंत सिंह को सचिव का कार्यभार सौंपा गया है। सदस्यों में गुरध्यान सिंह, विनोद कुमार राणा, कृष्ण डोगरा, सीता राम, किशोरी लाल राणा, प्रेम चंद धीमान, राकेश कुमार, दलीप कुमार, रत्न चंद, नारायाण दास, अंजू कुमारी, उजागर सिंह अहीर, कैहर सिंह, रत्न चंद, बांकू राम, ईश्वर दास, बक्सी राम, विधि चंद राणा, सरोज कुमारी व ध्यान सिंह राणा को सदस्य बनाया गया है। अध्यक्ष ने कहा कि ओबीसी मोर्चा अपनी पूरी क्षमता के साथ पार्टी के 50 प्लस लक्ष्य को हासिल करने के लिए बूथ स्तर पर मेहनत करेगा।