पढ़ाई के साथ खेलों में भी हिस्सा लें विद्यार्थी : अश्वनी
संवाद सहयोगी, कांगू : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांगू में सोमवार को अंडर-19 बिझड़ी व सुजानपुर ब्
संवाद सहयोगी, कांगू : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांगू में सोमवार को अंडर-19 बिझड़ी व सुजानपुर ब्लॉक की खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में पंचायत प्रधान मालग अश्वनी कटोच बंटी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य सूरम ¨सह ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी हिस्सा जरूर लेना चाहिए। लड़कियों और लड़कों में कोई भेद नहीं करना चाहिए। अभी हाल ही में हरियाणा की बेटी साक्षी ने रियो ओलंपिक खेलों में भारत के लिए कांस्य पदक जीत कर देश का नाम रोशन किया। इसलिए हर क्षेत्र में लड़कियों को आगे आना चाहिए।
उन्होंने कहा कि खेलों से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है और बीमारियों से भी बचाव होता है। खेलों से बच्चों को संगठन में काम करने की प्रेरणा मिलती है, उनके भविष्य में लाभदायक सिद्ध होती है। उन्होंने अपनी ओर से खिलाड़ियों 5100 रुपये प्रदान किए। इस अवसर पर पंचायत उपप्रधान मालग अशोक ठाकुर, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रोशनलाल, जगदीश चंद, ओपी सुमन, अवनीश कुमार व सोना कुमारी आदि मौजूद रहे।