Move to Jagran APP

संस्था जरूरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर

जलाड़ी : सामाजिक संस्था सर्वहित कल्याणकारी संस्था के अध्यक्ष पंडित लेखराज शर्मा ने नादौन, पुतडियाल, भ

By Edited By: Published: Sun, 24 Jul 2016 11:05 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jul 2016 11:05 PM (IST)
संस्था जरूरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर

जलाड़ी : सामाजिक संस्था सर्वहित कल्याणकारी संस्था के अध्यक्ष पंडित लेखराज शर्मा ने नादौन, पुतडियाल, भरमोटी ,चौकी में बेटियों की शादी के लिए 31 हजार रूपये की राशि मदद स्वरूप दी है। परिवार गरीब है तथा बेटियों की शादी के लिए संस्था से मदद की गुहार लगाई थी। इसपर संस्था के सदस्यों ने की पारिवारिक जानकारी लेकर उसकी मदद करने का फैसला लिया तथा संस्था के अध्यक्ष लेखराज शर्मा ने गरीब परिवारों को 31 हजार रुपये की राशि दी। पं.ॉलेखराज शर्मा ने बताया कि संस्था जरूरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर है। उन्होंने सामाजिक सरोकारों की भावना रखने वाले लोगों से संस्था के साथ जुड़ने का आहवान किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.