विभिन्न पंचायतों के लिए नौ लाख स्वीकृत
संवाद सहयोगी, सुजानपुर : विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के लिए नौ लाख की राशि संपर्क मार्गो क
संवाद सहयोगी, सुजानपुर : विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के लिए नौ लाख की राशि संपर्क मार्गो के निर्माण तथा महिला मंडल के भवनों निर्माण के लिए स्वीकृत की गई है। यह जानकारी आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा ने दी। उन्होंने बताया कि कोट पंचायत के दरोगण में एक लाख की राशि तथा टिहरा के वार्ड नंबर दो में रास्ते के निर्माण के लिए 68 हजार, रि पंचायत के टिक्कर में ¨लक रोड के निर्माण के लिए एक लाख पच्चीस हजार की राशि स्वीकृत की गई है। इसके अतिरिक्त महिला मंडल भवन बनाल के लिए अढ़ाई लाख, महिला मंडल लगवाल के भवन निर्माण के लिए दो लाख तथा गाहलियां महिला मंडल निर्माण के लिए अतिरिक्त चालीस हजार की राशि स्वीकृत की गई है। राजेंद्र राणा ने कहा कि यह सभी कार्य लोगों की डिमांड के अनुरूप सरकार द्वारा स्वीकृत किए गए हैं। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने कहा कि सुजानपुर के सभी पंचायतों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा रहा है तथा इसमें किसी भी तरह का भेदभाव विकास कार्यो में नहीं किया जा रहा है। राणा ने कहा कि सुजानपुर के मिनी सचिवालय का निर्माण कार्य भी आरंभ हो चुका है। राणा ने कहा कि सुजानपुर में आइटीआइ भवन के निर्माण कार्य में भी तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। कोट सुधार पेयजल योजना का कार्य सत्तर प्रतिशत पूर्ण हो चुका है।