बिना स्टाफ-बजट कॉलेज व अस्पताल खोल रहे वीरभद्र
संवाद सहयोगी, हमीरपुर : मुख्यमंत्री वीरभद्र ¨सह प्रदेश में बिना स्टाफ और बजट कॉलेज और अस्पताल खोल रह
संवाद सहयोगी, हमीरपुर : मुख्यमंत्री वीरभद्र ¨सह प्रदेश में बिना स्टाफ और बजट कॉलेज और अस्पताल खोल रहे हैं लगता है मुख्यमंत्री किसी जल्दबाजी में हैं। वीरभद्र सिंह की जल्दबाजी से ऐसा लग रहा है कि विधानसभा चुनाव 2017 में नहीं इस साल करवाने की तैयारी में हैं।
मुख्यमंत्री पार्टी कार्यालय में वीरवार को पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने न ही चुनावी घोषणा पत्र में किए वादे को पूरा किया और न ही यह घोषणा की जा रही हैं उन्हें पूरा करेगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी में फैसला लिया है कि अब देश में भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के हर फैसले की रिपोर्ट सात दिन के अंदर बूथ स्तर पर पहुंचाएगी। इस निर्णय से देश में पार्टी की कार्यकुशलता आएगी और संगठन सु²ढ होगा। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में निर्णय लिया गया है साल में छह कार्यक्रम प्रदेश से जिला व मंडल स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस बार भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 23 से 25 सितंबर को केरल के कालीकट में होने की संभावना है। इसके उपरांत प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की बैठक ऊना में आयोजित की जाएगी। उसके बाद जिला और मंडल स्तर पर बैठकों का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रदेश भाजपा सचिव कमलेश कुमारी, पूर्व जिला भाजपाध्यक्ष प्यारे लाल शर्मा, मंडलाध्यक्ष बलदेव धीमान, महासचिव हरीश शर्मा, जिला भाजपा महासचिव अजय शर्मा, सह मीडिया प्रभारी सोनू पटियाल, मुकेश कटोच व अंकुशदत्त, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य विरेंद्र ठाकुर व अन्य भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे। इससे पहले धूमल ने जनसंघ के संस्थापक स्व. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धाजंलि अर्पित की।