Move to Jagran APP

स्कूली राज्यस्तरीय खेलों का कलेंडर जारी

संवाद सहयोगी, जाहू : प्रदेश स्कूली क्रीड़ा संघ ने अंडर-14 वर्ग में लड़कों और लड़कियों की राज्यस्तरीय स

By Edited By: Published: Sun, 29 May 2016 07:07 PM (IST)Updated: Sun, 29 May 2016 07:07 PM (IST)
स्कूली राज्यस्तरीय खेलों का कलेंडर जारी

संवाद सहयोगी, जाहू : प्रदेश स्कूली क्रीड़ा संघ ने अंडर-14 वर्ग में लड़कों और लड़कियों की राज्यस्तरीय स्कूली खेलों का कलेंडर जारी कर दिया है। लड़कियों की माइनर व मेजर खेलें बिलासपुर और लड़कों की माइनर भुंतर कुल्लू व मेजर पौंटा साहिब में होगी। हिमाचल प्रदेश स्कूली क्रीड़ा संघ की बैठक गत दिनों बिलासपुर जिले के नयना देवी में प्रदेश प्रारंभिक शिक्षा निदेशक मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में हुई।

loksabha election banner

बैठक में अंडर-14 वर्ग में लड़कों और लड़कियों की राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं करवाने पर विचार-विमर्श किया गया। जिसमें लड़कियों की माइनर व मेजर खेलकूद प्रतियोगिताएं 15 से 18 सितंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर में करवाने का फैसला लिया गया। इसी तरह लड़कों की माइनर खेलकूद प्रतियोगिता 27 से 29 सितंबर तक कुल्लू जिले के भुंतर में होगी। इसी वर्ग में मेजर खेलें 14 से 17 अक्टूबर को सिरमौर जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पौंटा साहिब में करवाने का फैसला लिया गया। राज्यस्तरीय एथलीट एवं सांस्कृति प्रतियोगिताएं आठ अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक चंबा में होगी।

खंड, जिला व राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बालिकाओं की घटती संख्या एक जटिल समस्या, स्वस्थ समाज के लिए खेलों का महत्व, पेयजल की गुणवत्ता व जल संरक्षण के महत्व विषय पर निबंध प्रतियोगिता होगी। इसके अलावा समूह गान में 10 लड़के व 10 लड़कियां भाग ले सकेंगी। इसके लिए पांच से सात मिनट का समय रखा गया है। एकल संगीत में तीन लड़के व तीन लड़कियां भाग ले सकेंगी। इसके लिए चार से छह मिनट का समय व एकांकी प्रतियोगता में प्रथम दिन अधिकतम दस लड़के व दस लड़कियां भाग लेंगी। इसके लिए 15 से 20 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। भाषण प्रतियोगिता में एक छात्र व एक छात्रा ही भाग लेंगी। इसके लिए पांच से सात मिनट का समय होगा। लोकनृत्य प्रतियोगिता में 16 लड़के और 16 लड़कियां ही भाग लेंगी। इसके लिए 10 से 12 मिनट का समय होगा।

योग में बच्चों को सूर्य नमस्कार, पश्चिमोतासन, चक्रासनस, वाध्यासन, सर्वागासन, कुकुट आसन, उत्तानपाद आसन, पूर्ण सलभासन, पदमासन, संख्यासन, धर्नुआसन, वक्रासन, आतिप्यपादहस्ट आसन व भनुमन आसन प्रतियोगिताएं होंगी। बैठक में समस्त जिला उप निदेशक प्रारंभिक, डाइट प्रधानाचार्य व एडीपीओ प्रारंभिक शिक्षा ने भी भाग लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.