Move to Jagran APP

महिला मंडल ने कांगुघटटी, तलाई में निकाली रैली

संवाद सहयोगी, जाहू : जाहू पंचायत में महिला मंडल सदस्यों ने पंचायत के सभी वार्डो का दौरा कर रैलियों क

By Edited By: Published: Sun, 29 May 2016 06:20 PM (IST)Updated: Sun, 29 May 2016 06:20 PM (IST)
महिला मंडल ने कांगुघटटी, तलाई में निकाली रैली

संवाद सहयोगी, जाहू : जाहू पंचायत में महिला मंडल सदस्यों ने पंचायत के सभी वार्डो का दौरा कर रैलियों के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता अभियान से जागरूक कर गांव को स्वच्छ बनाने का फैसला किया है। इसके लिए पहली बार महिलाओं ने घर-घर जाकर लोगों को संपूर्ण स्वच्छता बनाने रखने के लिए प्रेरित किया।

loksabha election banner

भोरंज उपमंडल की जाहू पंचायत के जाहू कलां महिला मंडल के सदस्यों ने रविवार को तलाई व कांगुघट्टी गांव में रैली निकाल कर ग्रामीणों को स्वच्छ वातावरण में रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सुपर एक्सप्रेस मार्ग ऊना से कलखर वाया जाहू के किनारे पड़े कूड़े-कचरे व प्लास्टिक को एकत्रित किया गया। इसके अलावा कांगुघट्टी व तलाई गांव के रास्तों को साफ कर स्वच्छता बनाए रखने के लिए ग्रामीणों को संदेश दिया। रैली में बच्चों ने भी भाग लिया। महिला मंडल जाहू कलां की अध्यक्ष सिमरो देवी ने कहा कि ग्रामीण विकास का आधार हमारे ग्रामीण रास्ते व कुएं और बावड़ियां हैं। इन्हें साफ-सुथरा रखना समस्त नागरिकों की जिम्मेवारी है। पंचायत के प्रत्येक कार्य में महिला मंडल की सदस्य सहयोग करेंगी। इस दौरान महिला मंडल उपाध्यक्ष सोमा देवी, सचिव सरिता देवी, कोषाध्यक्ष संध्या देवी, सदस्य अति देवी, कमला देवी, कमलेश, राजो देवी, मीना, रतनी देवी, अंजू देवी, नीलम, बिक्की, शीला देवी, परी, जतिन व अन्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.