Move to Jagran APP

महिला मंडल के सदस्यों ने उखाड़ी भांग

संवाद सहयोगी, जाहू : जाहू पंचायत में संपूर्ण स्वच्छता अभियान के साथ भांग उखाड़ो अभियान को भी शुरू किय

By Edited By: Published: Sat, 28 May 2016 07:05 PM (IST)Updated: Sat, 28 May 2016 07:05 PM (IST)
महिला मंडल के सदस्यों ने उखाड़ी भांग

संवाद सहयोगी, जाहू : जाहू पंचायत में संपूर्ण स्वच्छता अभियान के साथ भांग उखाड़ो अभियान को भी शुरू किया गया है। गांव में उगी भाग को नष्ट किया जा रहा है। जाहू खुर्द महिला मंडल व जाहू कलां महिला मंडल के सदस्य पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मिलकर ग्रामीणों ने स्वच्छता अभियान को सफल बनाने का बीड़ा उठाया है।

loksabha election banner

भोरंज उपमंडल के तहत आने वाली जाहू पंचायत के प्रधान के आदेशों का पालन करते हुए महिला मंडल सदस्यों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर ग्रामीणों को स्वच्छता अभियान से लोगों को जागरूक किया है। एक सप्ताह के इस अभियान में शनिवार को जाहू खुर्द महिला मंडल के पदाधिकारियों ने हौड़ व नल्खा गांव में उगे भांग के पौधों को उखाड़ कर नष्ट किया। इसके अलावा घर-घर जाकर ग्रामीणों को स्वच्छता अभियान के लिए जागरूक किया गया। इसी तरह दूसरी ओर जाहू कलां महिला मंडल सदस्यों ने तलाई व कांगूघट्टी के रास्तों को साफ किया तथा पेयजल स्रोतों का साफ रखने के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया। स्थानीय पंचायत प्रधान राजू ने कहा कि जाहू पंचायत प्रतिनिधियों व महिला मंडल के सदस्यों में संपूर्ण स्वच्छता अभियान का अपना तय कार्यक्रम पूरा कर लिया है। उन्होंने कहा कि समाज व मानव के लिए नशा एक मानवीय बुराई है। नशे से जहां धन की बर्बादी होती है वही परिवारों में झगड़ों का भी कारण बनता है। महिला मंडल ने भाग उखाड़ो अभियान शुरू कर सराहनीय कार्य किया है।

उन्होंने ग्रामीणों के साथ जाहू बाजार के दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए पंचायत का सहयोग करें। अभियान को सफल बनाने के लिए महिला मंडल सदस्य एवं पूर्व पंचायत प्रतिनिधि सिमरो देवी, पिंकी देवी, जमना देवी, पदमा शर्मा, वंदना कुमारी, कलासो देवी, पूर्व पंचायत प्रतिनिधि ब्यासा देवी, पंचायत प्रतिनिधि मंजू शर्मा, अमरी देवी, प्रेम चंद, हेमराज, सुदेश वर्मा, सुषमा शर्मा, प्रवीण कुमार, कुलवंत सिंह व पंचायत उप प्रधान चमन शर्मा ने सभी वार्डो का निरीक्षण किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.