अनुराग के दीदार के लिए उमड़ा जन सैलाब
जागरण टीम, बिझड़ी/बड़सर : बीसीसीआइ अध्यक्ष बनने के बाद बड़सर विधानसभा में पहुंचने पर अनुराग ठाकुर का भा
जागरण टीम, बिझड़ी/बड़सर : बीसीसीआइ अध्यक्ष बनने के बाद बड़सर विधानसभा में पहुंचने पर अनुराग ठाकुर का भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। ज्यों ही बीसीसीआइ अध्यक्ष अनुराग ठाकुर मैहरे के गारली चौक पहुंचे तो देखते ही देखते भाजपा कार्यकर्ताओं का हजूम उमड़ पड़ा। लोगों ने गर्मजोशी के साथ उनका फूल मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया।
अनुराग ठाकुर के स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ता सुबह आठ बजे से ही गारली चौंक मैहरे में पहुंचना शुरू हो गए थे। जबकि अनुराग ठाकुर 10.45 बजे के करीब मैहरे पहुंचे। अनुराग ठाकुर के मैहरे आगमन पर पूर्व विधायक बलदेव शर्मा व भाजपा जिला उपाध्यक्ष कमल नयन ने उनका हार्दिक अभिनंदन किया। सर्व प्रथम पूर्व विधायक ने उन्हें पगड़ी पहनाकर उनका मुंह मीठा करवाया। जिला परिषद बड़सर वार्ड 13 राजेश कुमार सहगल ने उन्हें बाबा का फटका पहनाकर स्वागत किया। बीडीसी अध्यक्ष पवन जगोता ने बीसीसीआइ अध्यक्ष अनुराग ठाकुर को बाबा बालक नाथ की प्रतिमा भेंट की। साढ़े 11 बजे अनुराग ठाकुर का काफिला सैकड़ों कार्यकर्ताओं के बीच मैहरे गारली से ऊना के लिए रवाना हो गए।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष सुभाष बन्याल, प्रकाश ठाकुर, बीडीसी सदस्य अंजुरानी, भाजपा नेत्री व उसनाडकलां प्रधान लीला शर्मा, रीता ठाकुर, डिंपल सोहारू, अजय कुमार शर्मा, पवन कुमार, पूर्व प्रधान नरेश कतना, पूर्व बीडीसी चेयरमैन राजिंद्र राज, भाजपा नेता राजिंद्र ढटवालिया, पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा, उपप्रधान महारल अजय ढटवालिया, पूर्व उपप्रधान गारली देवराज देहल, पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, ठाकुर जगतार, रवि कुमार, पूर्व बीडीसी सदस्य मुकेश कुमार व भंडारी राम आदि उपस्थित थे।