रोजगार की आस में दौड़ी युवतियां
संवाद सहयोगी, हमीरपुर : बहुतकनीकी कॉलेज बड़ू में आयोजित पुलिस भर्ती के छठे दिन भोरंज, बड़सर, नादौन तहस
By Edited By: Published: Wed, 27 Apr 2016 07:50 PM (IST)Updated: Wed, 27 Apr 2016 07:50 PM (IST)
संवाद सहयोगी, हमीरपुर : बहुतकनीकी कॉलेज बड़ू में आयोजित पुलिस भर्ती के छठे दिन भोरंज, बड़सर, नादौन तहसील के 921 युवतियों ने भाग लिया। पुलिस विभाग में भरे जाने वाले पदों के लिए बुधवार को 1142 युवतियों को बुलाया गया था, लेकिन 921 युवतियों ने ही भर्ती में भाग लिया। युवतियों के दस्तावेज चेक करने के बाद दूसरी प्रक्रिया शुरू की गई। इसमें 1500 मीटर दौड़, लांग जंप व हाई जंप का टेस्ट लिया गया। भोरंज, बड़सर, नादौन तहसील से आई 921 युवतियों में से 347 ही टेस्ट पास कर पाई। एएसपी डॉ. शिव कुमार ने बताया कि छठे दिन भोरंज, बड़सर व नादौन तहसील के 1166 युवतियों को बुलाया गया था। भोरंज, बड़सर, नादौन तहसील की 347 युवतियों ने टेस्ट पास किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें