राज्यस्तरीय यशपाल जयंती पर कवि गोष्ठी तीन दिसंबर को
नादौन : आगामी तीन दिसंबर से राज्यस्तरीय यशपाल जयंती समारोह का आयोजन नादौन में किया जाएगा। निदेशक भाष
By Edited By: Published: Fri, 27 Nov 2015 06:45 PM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2015 06:45 PM (IST)
नादौन : आगामी तीन दिसंबर से राज्यस्तरीय यशपाल जयंती समारोह का आयोजन नादौन में किया जाएगा। निदेशक भाषा एवं संस्कृति विभाग अरुण शर्मा ने बताया कि तीन दिसंबर को यशपाल साहित्य सदन नादौन में सायं तीन बजे कवि सम्मेलन का शुभारंभ होगा। जबकि चार दिसंबर सुबह साढ़े दस बजे आलेख प्रस्तुति एवं चर्चा होगी। इसके उपरांत डॉ. निरंजन देव शर्मा यशपाल के यात्रा संस्मरणों में सामाजिक संदर्भ विषय पर आलेख प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने बताया कि गोगी सरोजपाल कहानी पाठ प्रस्तुत करेंगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें