तपोवन में भाजपा कांग्रेस सरकार के खिलाफ करेगी प्रदर्शन : शर्मा
संवाद सहयोगी, हमीरपुर : भाजपा तपोवन में प्रदर्शन के लिए मंडल स्तर पर जोरदार तैयारियों में जुटी हुई ह
संवाद सहयोगी, हमीरपुर : भाजपा तपोवन में प्रदर्शन के लिए मंडल स्तर पर जोरदार तैयारियों में जुटी हुई है। जिला भाजपा महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी अजय शर्मा ने कहा कि जिला हमीरपुर से ही प्रदर्शन में दो हजार से अधिक कार्यकर्ताओं को ले जाने के लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं। आम जनता में कांग्रेस सरकार के प्रति गुस्सा देखने को मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि तपोवन में शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र में भाजपा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले पर दर्ज एफआइआर, अवैध खनन, अवैध वन कटान और प्रदेश में ठप पड़े विकास कार्यो पर सरकार को घेरेगी। दो दिसंबर को विधानसभा के बाहर विशाल प्रदर्शन करके सरकार की नाकामियों की पोल खोली जाएगी। शर्मा ने बताया कि सभी मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रभारियों को तैयारियों की समीक्षा के निर्देश दिए गए हैं। हमीरपुर जिला के कार्यकर्ता नादौन में ब्यास पुल पर एकत्रित होंगे और वहां से जिलाध्यक्ष अनिल ठाकुर के नेतृत्व में धर्मशाला के लिए कूच करेंगे। सभी मंडलों से जाने वाले वाहनों की जहां रजिस्ट्रेशन की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती के अतिरिक्त कई वरिष्ठ भाजपा नेता भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।