नकली सीमेंट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
नादौन : नामी कंपनी के नाम पर नकली सीमेंट बनाने व बेचने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार
नादौन : नामी कंपनी के नाम पर नकली सीमेंट बनाने व बेचने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने टैरिस की बरंग नामक सीमेंट की फैक्टरी के मालिक अजय कुमार को पंजाब के मोगा में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इससे पहले कंपनी के कार्यालय में दबिश देकर कंपनी के मैनेजर को गिरफ्तार किया। कंपनी का मालिक अजय कुमार काफी दिनों से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। कार्यकारी एसएचओ महेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए नजर रखे हुए थी। पुलिस ने एसआइ जगतार सिंह के नेतृत्व में उसे मोगा में गिरफ्तार किया है। आरोपी को वीरवार को स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां अदालत ने उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी।