शिव भोले लंगर सेवा दल का जत्था मणिमहेश रवाना
संवाद सहयोगी, नादौन : शिव भोले लंगर सेवादल नादौन का पहला जत्था मणिमहेश के लिए भोलेनाथ की जयकारों के
संवाद सहयोगी, नादौन : शिव भोले लंगर सेवादल नादौन का पहला जत्था मणिमहेश के लिए भोलेनाथ की जयकारों के साथ लंगर लगाने के लिए रविवार को रवाना हो गया। इससे पूर्व सेवा समिति के सदस्यों ने प्रसिद्ध अध्यात्मिक स्थल मौनी बाबा कुटिया में जाकर विधिवत पूजा अर्चना की।
इस दौरान हवन किया गया जबकि पंडित रतन चंद शर्मा ने समिति के सदस्यों द्वारा लगाए जाने वाले लंगर के लिए मंगलकामना की। इसके उपरांत वाहनों का काफिला नादौन के इंद्रपाल चौंक पहुंचा जहां जयभोले के जयकारों सहित लंगर सामग्री तथा साथ जा रहे सेवकों को रवाना किया गया।
ज्ञात हो कि संस्था हर वर्ष मणिमहेश में खूह-नाला नामक स्थल पर यात्रियों के लिए निशुल्क लंगर की व्यवस्था करती है जहां ठहरने के साथ-साथ मुफ्त दवाई भी उपलब्ध करवाई जाती है।
संस्था के प्रधान कुलदीप शर्मा ने बताया कि पहले जत्थे में राजकुमार शर्मा, विजय शर्मा, संजय शर्मा, सूर्यप्रकाश, कमल किशोर, बाबूराम, फिनू, अनिल सौंधी, अमर शक्ति आदि सदस्य उपस्थित रहे। यह दूसरा विशाल लंगर पहली से 21 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है।