Move to Jagran APP

वरिष्ठ नेताओं का अपमान नहीं सहेगी भाजपा : अजय

संवाद सहयोगी, हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री वीरभद्र ¨सह द्वारा भाजपा प्रदेश अध

By Edited By: Published: Sun, 30 Aug 2015 07:07 PM (IST)Updated: Sun, 30 Aug 2015 07:07 PM (IST)
वरिष्ठ नेताओं का अपमान नहीं सहेगी भाजपा : अजय

संवाद सहयोगी, हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री वीरभद्र ¨सह द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल ¨सह सत्ती के साथ किया गया व्यवहार पूर्ण रूप से अलोकतांत्रिक और तानाशाही पूर्ण है। जिला हमीरपुर भाजपा इसकी कड़ी ¨नदा करती है।

loksabha election banner

जिला भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अजय शर्मा ने जारी प्रेस बयान में कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की सहनशीलता को मुख्यमंत्री उनकी कमजोरी समझने की भूल कर बैठे हैं। भाजपा कार्यकर्ता अपने नेताओं का अपमान बिल्कुल सहन नहीं करेंगे और कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ अब संघर्ष सड़कों पर होगा। भाजपा कार्यकर्ता अपने प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं कि आंदोलन का स्वरूप क्या होगा।

शर्मा ने कहा कि सदन के अंदर जिस तरह मुख्यमंत्री ने भाजपा विधायक के कांग्रेस नेता के खिलाफ तथ्यों के कागज को फाड़कर उनकी तरफ उछाला और जिस तरह मुख्यमंत्री ने कांग्रेस विधायकों को हाथापाई के लिए उकसाया, उसे देखकर पूरे देश में प्रदेश की छवि खराब हुई है। गुंडागर्दी का जो नाच विधानसभा के अंदर हुआ, उससे प्रदेश की रजवाड़ाशाही व तानाशाही सरकार का असली चेहरा बेनकाब हुआ है।

उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि भाजपा कार्यकर्ता कमजोर नहीं हैं। कांग्रेस सरकार के नेताओं को इस गुंडागर्दी के गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। अपने इस कार्यकाल के आरंभ से ही मुख्यमंत्री विपक्ष के नेता प्रेम कुमार धूमल और सांसद अनुराग ठाकुर के खिलाफ षड़यंत्र रचकर झूठे केस बनाते रहे और अब विपक्ष के खिलाफ खुलेआम गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोकतांत्रिक व्यवस्था है और लोकतंत्र का गला नहीं घोंटने दिया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ता अब इस भ्रष्ट सरकार को सत्ता से बाहर करके ही दम लेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.