Move to Jagran APP

विलक्षण प्रतिभा के स्वामी थे ध्यानचंद : नरेंद्र अत्री

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सदस्य नरेंद्र अत्री ने कहा है कि मेज

By Edited By: Published: Sat, 29 Aug 2015 07:25 PM (IST)Updated: Sat, 29 Aug 2015 07:25 PM (IST)
विलक्षण प्रतिभा के स्वामी थे ध्यानचंद : नरेंद्र अत्री

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सदस्य नरेंद्र अत्री ने कहा है कि मेजर ध्यान चंद ने अपने खेल के दम पर भारतीय प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व में मनवाया। वह शनिवार को भाजयुमो खेल समिति द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले मेजर ध्यान चंद के चित्र पर पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुभाष चंद व नरेंद्र अत्री ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। नरेंद्र अत्री ने कहा कि युवा पीढ़ी मेजर ध्यान चंद जैसे महापुरूषों के जीवन से प्रेरणा लें। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर ने न केवल धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम बनाया, बल्कि वहां अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैच सफलतापूर्वक आयोजित करवाए। हिमाचल प्रदेश को विश्व स्तर पर नई पहचान भी दिलाई। इन्ही उपलब्धियों के कारण उन्हें विश्व स्तर पर यंग ग्लोबल लीडर का अवार्ड मिला, जिस पर देश व प्रदेश के प्रत्येक युवा को गर्व है। पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मुख्यातिथि सुभाष चंद ने भी विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि वे हमेशा खिलाड़ियों व युवाओं के सहयोग के लिए उपलब्ध हैं। भाजयुमो जिला अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर, प्रदेश सचिव अनिल परमार, राष्ट्रीय हॉकी खिलाडी नीरज शर्मा ने भी युवाओं को संबोधित किया। इस अवसर पर हॉकी खिलाड़ी नीरज शर्मा, मुन्ना वर्मा, शम्मी, एवं राजीव कुमार, ध्यान सिंह, राजीव शर्मा, शम्मी कुमार, निशात, मुनीष कंवर, विकास शर्मा, सुनील शर्मा, चमन ठाकुर, मनोज बाबा, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.