नादौन में महंगाई के खिलाफ बिफरी कांग्रेस
संवाद सहयोगी, नादौन : महंगाई के विरोध में शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ शहर मे
संवाद सहयोगी, नादौन : महंगाई के विरोध में शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ शहर में रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक कांग्रेस के प्रधान कैप्टन पृथ्वी चंद के नेतृत्व में एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया। यह विरोध प्रदर्शन कांग्रेस के विशेष पर्यवेक्षक राकेश चौधरी व कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राम चंद पठानिया की उपस्थित में किया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की असफलता के कारण प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं। यही नहीं दालों के दाम भी आसमान छू रहे हैं। उन्होंने कहा कि खाद्य वस्तुओं की कीमतें 30-40 प्रतिशत तक बढ़ गई हैं। पेट्रो पदार्थो की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें आधी से भी ज्यादा गिरने के बावजूद सरकार ने इसका उत्पादन शुल्क बढ़ाया तथा इस मूल्य में गिरावट का लाभ जनता को नहीं दिया जा रहा है। इस अवसर पर बृजमोहन सोनी, प्रदीप रत्न, संतोष संघू, नरेंद्र सोनी, जय प्रेम ¨सह, मोती जोशी, पवन कुमार, सुनील, रविंद्र गद्दी, धर्मपाल, बलवंत ¨सह, अजमेल ¨सह, रामकुमार शर्मा, रजनीश ठाकुर, रजनीश डोडी, सरिता, रंजना देवी, सुदेश वेगम, तारो देवी, मीरा देवी, फूला ¨सह, रविंद्र परमार नानक चंद आदि मौजूद रहे।