नादौन शहर में आठ घंटे गुल रही बिजली
संवाद सहयोगी, नादौन : शहर के वार्ड चार और पांच में सुबह चार बजे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। तकनीकी खरा
संवाद सहयोगी, नादौन : शहर के वार्ड चार और पांच में सुबह चार बजे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। तकनीकी खराबी से करीब आठ घंटे तक बिजली गुल होने से लोगों को भीषण गर्मी का प्रकोप सहना पड़ा। केसीसी बैंक के पास लगे ट्रांसफार्मर में आई तकनीकी खराबी से विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इसमें पहले भी कई बार खराबी आने से पिछले दिनों इसकी क्षमता बढ़ाने के साथ नया बदल दिया गया था। रविवार रात को हुई बारिश के कारण ट्रांसफार्मर में फिर तकनीकी खराबी आने से लोगों को इस परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर डेढ़ बजे विद्युत आपूर्ति बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों हैप्पी, ¨पटा, सुनील, तनुज, रमेश, मोहन लाल, राजीव, गौरव, विजय आदि ने बताया कि विभाग ने ट्रांसफार्मर तो बदल दिया लेकिन विद्युत आपूर्ति पहले की तरह ही बाधित रहती है। उधर, लोक निर्माण विभाग के विभाग के सहायक अभियंता अरुण शर्मा ने बताया कि रविवार रात बारिश होने से विद्युत लाइन में खराबी आई थी। विभाग ने समस्या का जल्द समाधान कर दिया।