बड़सर कांग्रेस ने किया भूमि अधिग्रहण बिल का विरोध
संवाद सहयोगी, बड़सर : भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ सोमवार को बड़सर विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस कार
संवाद सहयोगी, बड़सर : भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ सोमवार को बड़सर विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए। इस दौरान केंद्र सरकार से भूमि अधिग्रहण बिल को वापस लेने की मांग की गई। पदयात्रा में काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पदयात्रा में युवा कांग्रेस के अलावा ब्लॉक कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल सहित कई कांग्रेसियों ने हिस्सा लिया। बिझड़ी से शुरू हुई करीब 15 किलोमीटर पदयात्रा मैहरे में खत्म हुई। इसके बाद भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में सीपीएस इंद्रदत्त लखनपाल और प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य ¨सह की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम बड़सर को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के इस बिल का जमकर विरोध किया और इसे किसान विरोधी बताया।
युवा ब्लॉक कांग्रेस के बैनर तले आयोजित पदयात्रा में सीपीएस लखनपाल व प्रदेश युकां अध्यक्ष विक्रमादित्य ¨सह ने विशेष तौर भाग लिया। पदयात्रा में लोगों ने भी केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण बिल का विरोध किया। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विशाल राणा ने कहा कि लोगों को पदयात्रा के दौरान भूमि अधिग्रहण बिल की खामियों के बारे में भी बताया गया। उन्होंने पदयात्रा में शामिल होने के लिए ब्लॉक कांग्रेस, इंटक व कांग्रेस के अग्रणी संगठनों का आभार जताया। सीपीएस लखनपाल ने केंद्र सरकार के इस बिल का विरोध करते हुए इसे काला कानून का नाम दिया।
इस मौके पर पूर्व विधायक मनजीत ¨सह डोगरा, पीसीसी डेलीगेट राजेंद्र जार, जिला कांग्रेस महासचिव पवन कालिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत ¨सह, कांग्रेस नेता देवेंद्र ¨सह, विचित्र ¨सह, जिला कांग्रेस महासचिव कमल पठानिया, पूर्व बीडीसी सदस्य विपिन ढटवालिया, जिला कांग्रेस सचिव भूपिंद्र ठाकुर सहित कई युवा और कांग्रेस कार्यकताओं ने भाग लिया।