Move to Jagran APP

पुलिस भर्ती के लिए पहुंचे 13 सौ युवक

संवाद सहयोगी, हमीरपुर : हमीरपुर के बहुतकनीकी संस्थान बड़ू के खेल मैदान में पुलिस भर्ती के लिए युव

By Edited By: Published: Wed, 06 May 2015 07:46 PM (IST)Updated: Wed, 06 May 2015 07:46 PM (IST)
पुलिस भर्ती के लिए पहुंचे 13 सौ युवक

संवाद सहयोगी, हमीरपुर : हमीरपुर के बहुतकनीकी संस्थान बड़ू के खेल मैदान में पुलिस भर्ती के लिए युवाओं में काफी उत्साह दिखा। तेज धूप की परवाह किए बिना युवा बड़ी तादाद में भर्ती स्थल पर पहुंचे और भर्ती के लिए दमखम दिखाया। बुधवार को 13 सौ युवक भर्ती में हिस्सा लेने पहुंचे। आज भोरंज और टौणी देवी के युवाओं को भर्ती के लिए बुलाया गया था।

loksabha election banner

इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक पीएल ठाकुर ने भर्ती स्थल का निरीक्षण किया व भर्ती का जायजा लिया और जरूरी दिशा निर्देश जारी किए।

इस अवसर पर युवाओं ने मैदान में दौड़, लंबी व ऊंची कूद के अलावा अन्य औपचारिकताओं में हिस्सा लिया। वहीं दोपहर के समय भर्ती प्रक्रिया के दौरान उपायुक्त रोहन चंद ठाकुर ने भी दौरा कर भर्ती का निरीक्षण किया। आइजी पीएल ठाकुर ने बताया कि पूरे प्रदेश भर में पुलिस में पांच सौ पद रिक्त हैं जिसके लिए जिलावार भर्ती प्रक्रिया संपन्न करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस भर्ती के लिए युवाओं का काफी जोश देखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि युवाओं के द्वारा पुलिस में नौकरी करने के लिए काफी लग्न देखी जा रही है और भर्ती के लिए युवा काफी उत्सुक दिख रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक अजय ¨सह बौध ने बताया कि पुलिस भर्ती के पहले दिन युवाओं ने काफी दमखम दिखाया है और तकरीबन सभी युवाओं ने दौड़ में तो अव्व्ल रहे हैं बाकी प्रक्रिया में कुछ युवा पीछे रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा भर्ती प्रक्रिया को शांतिमय ढँग से करवाने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है। जिला में 51 पदों के लिए की जा रही पुलिस भर्ती नौ मई तक चलेगी।

बाक्स

भर्ती की हो रही वीडियोग्राफी

हमीरपुर के बडू खेल मैदान में चल रही भर्ती के दौरान किसी भी प्रकार के भेदभाव या अन्य चीजों से बचने के लिए विभाग द्वारा वीडियोग्राफी करवाई जा रही है। भर्ती मैदान में दोनों कोनों पर वीडियोग्राफी की जा रही है ताकि किसी भी अनियमितता से बचा जा सके। पुलिस अधीक्षक अजय ¨सह बौध ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया को सही ढंग से चलाने के लिए वीडियोग्राफी करवाई जा रही है। इससे किसी भी प्रकार की धांधली या अन्य काम करने पर अंकुश लगेगा।

कल सुजानपुर व नादौन के युवाओं की भर्ती

बड़ू खेल मैदान में वीरवार को सुजानपुर व नादौन ब्लॉक के के युवाओं की भर्ती की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.