कई लोगों ने ली शिव सेना की सदस्यता
संवाद सहयोगी, गलोड़ : शिव सेना हिंदुस्तान के हिमाचल प्रदेशाध्यक्ष हरवंस पठानिया के नेतृत्व शनिवार को
संवाद सहयोगी, गलोड़ : शिव सेना हिंदुस्तान के हिमाचल प्रदेशाध्यक्ष हरवंस पठानिया के नेतृत्व शनिवार को गलोड़ के लसमाई गांव में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें राकेश कुमार शर्मा को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों में मदन लाल, उप प्रधान गाहली कृष्ण चंद, जोगिंद्र, किशोरी लाल, व्यासा देवी, रीतू शर्मा, आशा देवी, कमला देवी, आशा शर्मा, प्रेमी देवी, कमला आदि ने शिव सेना ज्वाइन की। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष हरबंस पठानिया ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि शिव सेना आने वाले पंचायत चुनावों में अपने प्रतिनिधि खड़ा करेगी और प्रदेश में नये विकल्प के रूप में उभरेगी।
इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष हरबंस पठानिया, हिमाचल प्रभारी सतीश महाजन, युवा प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र मेहरा, मीडिया प्रभारी, विजय सन्याल, महासचिव जयपाल चौधरी, हमीरपुर जिलाध्याक्ष राकेश कुमार विशेष रूप से मौजूद थे।