Move to Jagran APP

हिमाचल जनकल्याण सभा जालंधर ने संभालकर रखी है संस्कृति : राणा

हमीरपुर : हिमाचल जनकल्याण सभा जालंधर का 24वां वार्षिक समारोह रविवार को आयोजित किया गया। इसमें सर्वकल

By Edited By: Published: Sun, 29 Mar 2015 08:24 PM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2015 08:24 PM (IST)
हिमाचल जनकल्याण सभा जालंधर ने संभालकर रखी है संस्कृति : राणा

हमीरपुर : हिमाचल जनकल्याण सभा जालंधर का 24वां वार्षिक समारोह रविवार को आयोजित किया गया। इसमें सर्वकल्याणकारी संस्था के राष्ट्रीय चेयरमैन व प्रदेश आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेन्द्र राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि सामाजिक बदलाव व पीड़ित मानवता की सेवा में सामाजिक संस्थाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। हिमाचल जनकल्याण सभा जालंधर के साथ हमीरपुर जिला के बड़ी तादाद में लोगों सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों के जालंधर में रह रहे लोग जुड़े हुए हैं। इन्होंने प्रदेश की गौरवपूर्ण संस्कृति व परंपराओं को आज भी सहेजकर रखा हुआ है। उन्होंने संस्था की भूमिका व उपलब्धियों की सराहना कर संस्था को अपनी तरफ से 15 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर संस्था के चेयरमैन अर्जुन ¨सह, संस्था के अध्यक्ष रामप्रकाश, महासचिव रघुवीर धीमान, कोषाध्यक्ष तारा ¨सह, रविंद्र ¨मटू, ज्ञान ¨सह, पवन ठाकुर, प्यार ¨सह, स्वर्ण कुमार शर्मा, पीआर कक्कड़ आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.