Move to Jagran APP

गाहलियां में ली भाजपा कार्यकर्ताओं से फीडबैक

संवाद सहयोगी, गलोड़ : प्रदेश के भाजपा विस्तारक विकास राव व भाजपा मंडल नादौन के महामंत्री र¨वद्र ठाकुर

By Edited By: Published: Sun, 29 Mar 2015 05:15 PM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2015 05:15 PM (IST)
गाहलियां में ली भाजपा कार्यकर्ताओं से फीडबैक

संवाद सहयोगी, गलोड़ : प्रदेश के भाजपा विस्तारक विकास राव व भाजपा मंडल नादौन के महामंत्री र¨वद्र ठाकुर ने गाहलियां क्षेत्र के दो बूथों के प्रभारियों व अन्य कार्यकर्ताओं से फीडबैक ली। बूथ-115 के प्रभारी कृष्ण चंद शर्मा व 116 के प्रभारी सुरजीत राणा से उनके बूथों चलाए जा रहे सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई। भाजपा मंडल नादौन के महामंत्री र¨वद्र ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य को करने की बात कही। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान अपने अंतिम दौर में है। 31 मार्च तक मंडल 22 हजार नए कार्यकर्ताओं को अपने साथ जोड़ने के लक्ष्य को पूरा कर लेगा। उन्होंने बताया कि भाजपा मंडल नादौन को एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने में वह कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। विकास राज ने भी कार्यकर्ताओं को पार्टी को मजबूत करने के लिए टिप्स दिए।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.