पंचायत सहायकों के 245 पद भरने की प्रक्रिया शुरू : राजेंद्र राणा
संवाद सहयोगी, टौणीदेवी : प्रदेश सरकार पंचायती राज संस्थाओं को सुदृढ़ करने के प्रति वचनबद्ध है। राजीव
संवाद सहयोगी, टौणीदेवी : प्रदेश सरकार पंचायती राज संस्थाओं को सुदृढ़ करने के प्रति वचनबद्ध है। राजीव गांधी पंचायती राज सशक्तीकरण अभियान के तहत 55 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। पंचायतों को 1333 लैपटॉप उपलब्ध करवाए जाएंगे। यह जानकारी आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा ने पौहड़, बाड़ू, खैरी व कुसवाड़ में लोगों की समस्याएं सुनने के बाद जनसभा में दी।
उन्होंने कहा कि पंचायतों में बेहतर कामकाज के लिए पंचायत सहायकों के 245 पदों को भरने की प्रक्रिया आरंभ की गई है। सभी को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में अकेले जीवनयापन कर रहे बुजुर्गो की देखभाल के लिए पंचायतस्तर पर योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि समाज कल्याण के लिए आरंभ की गई योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। लोगों को सरकार के कार्यक्रमों एवं योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाए ताकि पात्र लोग इनका लाभ उठा सकें। अधिकारी व कर्मचारी भी सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए जरूरतमंद व गरीब लोगों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का सुचारू कार्यान्वयन सुनिश्चित करें। इस दौरान बाहड़ू सड़क निर्माण के लिए विभागीय अधिकारियों से साढ़े तीन लाख अतिरिक्त राशि उपलब्ध करवाने का आग्रह किया गया ताकि लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिल सके। इस मौके पर पंचायत प्रधान सुषमा देवी, उपप्रधान प्रीतम ¨सह, वार्ड सदस्य आशा कुमारी, बिहारी लाल, पूर्व प्रधान सूबेदार किशोर चंद, उपप्रधान विपन ¨सह, कैप्टन माधो राम, डॉ. मदन लाल, गौरां देवी, धर्म ¨सह, सूबेदार केहर ¨सह, कैप्टन प्रकाश चंद, सीता देवी, संगीता देवी आदि मौजूद थे।