Move to Jagran APP

जारी रहेगा विकास : सुक्खू

संवाद सहयोगी, नादौन : कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में अभूतपूर्व विकास हुआ है। विकास का क्र

By Edited By: Published: Fri, 19 Dec 2014 10:35 PM (IST)Updated: Fri, 19 Dec 2014 10:35 PM (IST)
जारी रहेगा विकास : सुक्खू

संवाद सहयोगी, नादौन : कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में अभूतपूर्व विकास हुआ है। विकास का क्रम जारी रहेगा। सरकार की नीतियों के सफल कार्यान्वयन के पीछे सरकार व संगठन का बेहतर तालमेल है। यह बात कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुख¨वदर सुक्खू ने नादौन दौरे के दौरान लोगों की समस्याओं का निपटारा करने के बाद कही।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जबसे सत्ता संभाली है, प्रदेश में जनकल्याण की नीतियों को लागू किया है। सरकार ने पिछड़े व गरीब वर्ग के लिए कई घोषणाएं की हैं। नादौन क्षेत्र में कोहला गांव की ¨सचाई योजना तैयार है जिससे 12 पंचायतों को लाभ पहुंचेगा। इस योजना को जनता को जल्द समर्पित किया जाएगा। वहीं, ब्यास नदी से प्रस्तावित एक अरब रुपये की ¨सचाई योजना के लिए कुछ गांव छूट गए थे जिन्हें उसमें जोड़ा गया है। इससे सैंकड़ों किसानों को फायदा होगा। उनका सपना नादौन को अग्रणी क्षेत्र बनाना है। यहां बेहद उपजाऊ भूमि है। पानी की कमी के कारण यह क्षेत्र पिछड़ता रहा है। अब इस क्षेत्र को 12 महीने सिंचाई सुविधा से जोड़ा जाएगा ताकि यहां के किसान खुशहाल जीवन व्यतीत कर सकें। उन्होंने कहा कि सिंचाई योजना बनने से किसानों का भाग्य बदलेगा। किसानों को वर्षा पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं रहेगी। उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने ज्यादातर समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया। इस दौरान मुगरू सोनी, अमीन चौहान आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.