मुख्यमंत्री हर फैसला लेने के लिए सक्षम : कौशल
कहा, पार्टी में अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे धूमल जागरण संवाददाता, हमीरपुर : मुख्यमंत्री हर कार्य करने
कहा, पार्टी में अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे धूमल
जागरण संवाददाता, हमीरपुर : मुख्यमंत्री हर कार्य करने के लिए सक्षम हैं और उन्हें छह बार मुख्यमंत्री बनने का गौरव हासिल है इसलिए वह अनुभवी मुख्यमंत्री हैं। यह बात मंडी समिति हमीरपुर के अध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रेम कौशल ने बुधवार को हमीरपुर में कही।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को भाजपा नेता प्रेम कुमार धूमल से प्रमाणपत्र लेकर जनता के विकास कार्यों पर मुहर लगाने की जरूरत नहीं है। उन्हें स्वयं अनुभव है और उसके आधार पर ही वह सभी वर्गों के लोगों के हित के लिए कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो चुनाव घोषणा पत्र तैयार किया है वह भाजपा नेताओं को पूछ कर नहीं किया है।
उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल प्रदेश की जनता को हर मामले में गुमराह कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस सरकार पर आर्थिक संकट पैदा हुआ तो फिर प्रदेशभर में कांग्रेस सरकार बेहतर विकास कार्य कैसे कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को कब कर्मचारियों को टीए, डीए व वेतन भत्ते देने है, इसकी ¨चता सरकार को है।
उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री पर निशाना साधा और कहा कि वे भाजपा में अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। इस दौरान जिला कांग्रेस महासचिव अजय शर्मा भी मौजूद थे।