Move to Jagran APP

नादौन में बनाए जाएंगे बीस हजार सदस्य : अग्निहोत्री

संवाद सूत्र, कांगू : भारतीय जनता पार्टी नादौन मंडल की बैठक रविवार को विश्राम गृह कागू में संपन्न हुई

By Edited By: Published: Sun, 23 Nov 2014 07:53 PM (IST)Updated: Sun, 23 Nov 2014 07:53 PM (IST)
नादौन में बनाए जाएंगे बीस हजार सदस्य : अग्निहोत्री

संवाद सूत्र, कांगू : भारतीय जनता पार्टी नादौन मंडल की बैठक रविवार को विश्राम गृह कागू में संपन्न हुई। बैठक में पार्टी की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई। बैठक में स्थानीय विधायक व जिला भाजपा अध्यक्ष विजय अग्निहोत्री विशेष रूप से उपस्थित रहे।

loksabha election banner

इस अवसर पर अग्निहोत्री ने बताया कि नादौन में बीस हजार नए सदस्य बनाए जाएंगे। इसके लिए बूथ स्तर पर अभियान छेड़ा जाएगा। कार्यकर्ता घर-घर जाकर सदस्यता करेंगे। उन्होंने प्रदेश सरकार पर बरसते हुए आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रदेश के लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जारी योजानाएं प्रदेश में सही तरीके से लागू नहीं हो पा रही हैं। प्रदेश में एक जन विरोधी सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि सदस्यता अभियान के साथ-साथ लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं से भी अवगत करवाएं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन भी सरकार के इशारे पर नादौन क्षेत्र की अनदेखी कर रहा है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यो में भेदभाव सहन नहीं किया जाएगा। अनदेखी का मुद्दा आगामी शीत सत्र में विधानसभा में उठाया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रघुवीर ठाकुर, ओम प्रकाश शर्मा, मास्टर अनंत राम शर्मा, सुशील कमल, हुकम सिंह बैंस,अनीता गर्ग,रविंदर ठाकुर, जोहली राम समेत उपमंडल के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.