धूमधाम से मनाया सांई बाबा का जन्मोत्सव
चित्र-5,6) संवाद सहयोगी, गलोड़ : हिमाचल प्रदेश सत्य सांई सेवा समिति गलोड़ की ओर से सांई बाबा का जन
चित्र-5,6)
संवाद सहयोगी, गलोड़ : हिमाचल प्रदेश सत्य सांई सेवा समिति गलोड़ की ओर से सांई बाबा का जन्मोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। खास गलोड़ गांव में बाबा के भक्त सुखदेव के घर में शनिवार रात्रि से 24 घंटे का अखंड भजन कीर्तन किया गया। सांई भक्तों ने आज प्रात: पांच बजे नगर संर्कीतन किया और 11 बजे एक घंटे तक भजन किया। तदोपरान्त दो बजे बुधवीं गांव से लेकर लहड़ा बाजार तक शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सांई भक्तों ने बाबा जी की पालकी उठाकर लहड़ा तक भजन गाए। सांई भक्तों में रीता कुमारी, देशराज कृष्ण कंवर, विशनदास, कृष्णदास, विमला देवी, शुभम चौहान, शुभी चौहान, रसील ¨सह, विजय कुमारी, शालिनी, अर्पित, ब्यासा देवी, रत्न चंद गौतम, मोहिंद्रो देवी आदि मौजूद रहे।