सरकार पर कोई आर्थिक संकट नहीं : वीरभद्र
कहा, प्रदेश में कांग्रेस सरकार मजबूत जागरण संवाददाता, सुजानपुर (हमीरपुर) : कांग्रेस सरकार पर कोई आ
कहा, प्रदेश में कांग्रेस सरकार मजबूत
जागरण संवाददाता, सुजानपुर (हमीरपुर) : कांग्रेस सरकार पर कोई आर्थिक संकट नहीं आया है और कांग्रेस सरकार प्रदेश में मजबूती से विकास कार्यो को आगे बढ़ा रही है। यह बात मुख्यमंत्री वीरभद्र ¨सह ने रविवार को सुजानपुर में कही।
उन्होंने कहा कि कुछ भाजपा नेता प्रदेश की जनता को आर्थिक संकट के संदर्भ में भड़का रहे हैं जोकि उनकी पुरानी आदत है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेशभर की जनता को एक समान समझती है और हर जिले में समान विकास करवाया जा रहा है।
इस दौरान वीरभद्र ¨सह ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार में रहे नेता बताएं कि उनके कार्यकाल के दौरान प्रदेश को कितने कर्ज के बोझ के तले डाला है। कांग्रेस का दो वर्ष का कार्यकाल बेहतर रहा है और यदि सरकार ने कर्ज लिया है तो वह जनता के हित में विकास कार्यो के मद्देनजर लेकर रखा है।
मुख्यमंत्री ने धूमल का नाम लिए बगैर कहा कि उन्होंने प्रदेश की जनता को टुकड़ों में बांटने का कार्य ही किया और जनता को नया हिमाचल व पुराना हिमाचल का नारा देकर प्रदेश की विकास गति को रोका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार मेडिकल कॉलेजों की तर्ज पर हिमाचल में एम्स अस्पातल खोलने पर विचार करती है तो प्रदेश कांग्रेस उसका स्वागत करेगी।
वीरभद्र ¨सह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के चुनाव में कांग्रेस की बेहतर लहर है और कांग्रेस प्रचार भी आगे है। वे स्वयं चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस संगठन के मामलों में सरकार को कोई हस्तक्षेप नहीं और जिला स्तर पर संगठनों को अलग स्तर पर बनाने की राय संगठन की अपनी है। वीरभद्र ¨सह ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में विकास कार्यों को प्रमुखता दे रही है और इस पर किसी भाजपा नेता को राजनीति नहीं करनी चाहिए।
इस दौरान मुख्य संसदीय सचिव इंद्रदत्त लखनपाल, प्रदेश आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा, विधायक संजय रत्न, पवन काजल, अनिता राणा, उर्मिल ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेश ठाकुर, कुलदीप पठानिया, प्रेम कौशल सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे।