नादौन क्रिकेट अकादमी के लिए 41 चयनित
नादौन : नादौन क्रिकेट अकादमी के लिए 10 से 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाडि़यों के लिए ट्रायल का आयोजन किया
नादौन : नादौन क्रिकेट अकादमी के लिए 10 से 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाडि़यों के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें 80 खिलाडि़यों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। हमीरपुर क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव अनिल भाटिया ने बताया कि यह ट्रायल शम्मी सोनी की अध्यक्षता में रिपन ¨सह व प्रवीण शर्मा ने लिया। जबकि प्रवीण शर्मा को अकादमी का कोच नियुक्त किया गया है।
ट्रायल में भाग लेने वाले 80 खिलाडि़यों में 41 खिलाड़ियों का चयन किया गया। इनमें अमन ठाकुर विकेटकीपर जबकि अन्य खिलाड़ियों में अभिषेक ठाकुर, अभिषेक दत्त, ऋषभ ठाकुर, शौरभ जम्वाल, अक्षय परमार, रिधम शर्मा, पुनीत पराशर, साहिल पठानिया, साहिल वर्मा, वरुण शर्मा, अनुजराज, हर्षित धीमान, अभिषेक, अक्षय, अनुज वधान, रितिक चौधरी, राहुल ठाकुर, अंकित, ¨वकल ठाकुर, रमन ठाकुर, रोहित ठाकुर, अनमोल ¨सह, अमरदीप गर्ग, विवेक ठाकुर, साहिल धीमान, पियूष सोनी, सुनील ठाकुर, शुभम, राहुल, नितिन, अनिल शर्मा, अनिल दत्त, वसु ठाकुर, अभिषेक, असद भान, अभिनव, अंकित शर्मा, अरुण ठाकुर, हिमांशु तथा मुदित कौंडल शामिल हैं।